UP News-मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

UP News-The festival of Holi was celebrated with great enthusiasm in Millennium World School.

UP News-नैनीस्थित मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में शनिवार कोहोली का पर्व उत्साह और पारिवारिक सहभागिता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था। इस आयोजन में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
नन्हे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, विद्यालय प्रशासन ने ऑर्गेनिक रंगों से होली का आयोजन किया। बच्चों ने एक-दूसरे के साथ होली का आनंद लिया। इस पहल के माध्यम से सुरक्षित और सकारात्मक तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर को होली थीम पर विशेष रूप से सजाया गया था।
इस अवसर पर बच्चों की माताओं के लिए भी विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। माताओं ने अपने बच्चों के साथ खेलों और रचनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विद्यालय के प्रबंधक एस.के. मिश्रा ने बताया कि त्योहारों को सीखने और आपसी जुड़ाव का माध्यम बनाना ही विद्यालय का उद्देश्य है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि यह आयोजन दर्शाता है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक होती है।

Read Also-Vikramotsav-विक्रमोत्सव में तीन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 1 मार्च से शुरुआत

Show More

Related Articles

Back to top button