UP News-विद्युत झालर लगाते समय हाईवोल्टेज तार से

UP News-छोटी दीपावली पर रविवार दोपहर घर को विद्युत झालरों से सजाते समय छत पर से गुजरते 33 हजार क्षमता के हाईटेंशन तार पर हाथ लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तार स्पर्श करते ही युवक का शरीर काला पड़ गया था और उसके कपड़े मोम की तरह पिघल कर बदन से चिपक गये थे। करंट से झुलसने की यह घटना नैनी लक्ष्मी नगर की है। यहां पर गुरुप्रकाश राव बुलबुल का घर है। रविवार को बुलबुल का ड्राइवर सूरज उनके घर की छत पर चढ़कर झालर लगा रहा था। घर की छत से 33 हजार वोल्ट क्षमता का हाईटेंशन तार गुजरा है। तार पर सूरज का हाथ लगने से यह हादसा हुआ। हालांकि तेज चिंगारी के बाद तीव्र झटका लगने से सूरज छत की फर्श पर गिरा जिससे उसकी जान बच सकी।

रिपोर्ट -घनश्याम शुक्ला

Show More

Related Articles

Back to top button