Aaj ka Mausam : लखनऊ में तापमान में गिरावट, पूर्वी यूपी में बारिश के आसार, जानिये कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam : लखनऊ में दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री कम, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना।

Aaj ka Mausam . अक्टूबर के अंतिम दिन राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में आकाश आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पूर्वी यूपी में बारिश के आसार

राज्य के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि किसी भी हिस्से के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

IMD के ने जारी किए आंकड़े

  • गोरखपुर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री (-7.2) और न्यूनतम 20.5 डिग्री (+2.7) दर्ज हुआ, जहां 0.5 मिमी बारिश हुई।
  • वाराणसी में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री (-6.9) और 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
  • बलिया में 8.0 मिमी सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।
  • बस्ती में 19.0 मिमी, बांदा में 3.6 मिमी और फतेहगढ़ में तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम दर्ज किया गया।
  • प्रयागराज और सुल्तानपुर में भी हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखी गई।

कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में 4 से 9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

मौसम की जानकारी अब मोबाइल पर

मौसम विभाग ने लोगों से “मौसम ऐप” (Mausam App) डाउनलोड करने की अपील की है, जिससे उन्हें स्थानीय पूर्वानुमान और चेतावनी की जानकारी मिल सके।

यह भी पढें – Bihar Election 2025 : ‘भूमिहारों का वर्चस्व, यादवों की चुनौती’, मोकामा की सियासत क्यों सिमट गई बाहुबलियों तक?

साथ ही, किसानों के लिए “मेघदूत ऐप” और बिजली गिरने की चेतावनी के लिए”दामिनी ऐप” का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button