
UP-BAR-COUNSIL-ELECTION News-बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद हेतु मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रथम दिन 789 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यों के पद कुल 333 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट संख्या-2 संदीप कुमार सिंह की देखरेख में परिवार न्यायालय के नव निर्मित भवन स्थित पार्किंग स्थल पर सम्पन्न हुआ। मतदान के लिए कुल चार बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या-1 पर मतदाता क्रमांक 1 से लेकर 600 तक, बूथ संख्या-2 पर 601 से लेकर 1200 तक, बूथ संख्या 3 पर 1201 से लेकर अंतिम तक मतदान हुआ। जबकि एक बूथ शिकोहाबाद के मतदाताओं के लिए आरक्षित रहा। मतदान के लिए सभी मतदाताओं को सीओपी कार्ड अनिवार्य रहा। मतदान में न्यायालय कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
मतदान सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक सम्पन्न हुआ। जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 1790 है। जिसमें में कुल 789 मतदाताओं ने प्रथम दिन अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुधवार को दूसरे दिन भी मतदान होगा। इस दौरान जनपद से सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले महेंद्र सिंह यादव, नाहर सिंह यादव, शहाना शिराजी के साथ अन्य पूरे उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता और उनके समर्थक मतदाओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझाते नजर आए। इस दौरान जनपद के मटसेना, मक्खनपुर के अलावा कई थानों का फोर्स सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौजूद रहा।
UP-BAR-COUNSIL-ELECTION News-Read Also-TATA-MOTORS-NEW-TRUCKS:टाटा मोटर्स ने 7 से 55 टन क्षमता वाले अगली पीढ़ी के ट्रक किए लॉन्च



