UP News-अजय राय का भाजपा सरकार पर आरोप: “प्रदेश में अपराधियों को खुली छूट”

UP News-उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय,कॉर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी के साथ गुरुवार  को स्वरूप रानी अस्पताल में प्रतापगढ़ गोलीकांड में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

अजय राय ने इस दौरान राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। “दिनदहाड़े गोलियां चलाई जा रही हैं, लेकिन सरकार चुप है। न बुलडोजर चल रहा है, न कोई कार्रवाई हो रही है,” उन्होंने कहा।

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जाति और वर्ग के आधार पर भेदभाव कर रही है। “पिछड़े और गरीबों को सताया जा रहा है, लेकिन दोषियों को सजा नहीं मिल रही। क्या भाजपा से जुड़े लोगों को अपराध करने की छूट दी गई है?” उन्होंने पूछा।

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रही है और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में कई जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, हरिकेश त्रिपाठी कॉर्डिनेटर प्रांतीय नेता प्रयागराज शहर,अध्यक्ष फुजैल हाशमी, कौशांबी जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय

Read Also-Barabanki news: न्याय पंचायत स्तरीय अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Show More

Related Articles

Back to top button