Unnao News-मंगलम आइसक्रीम पार्लर का भव्य उद्घाटन

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण स्वाद

Unnao News- पी.डी. नगर क्षेत्र में सोमवार को राजमीत भटनागर जी के प्रतिष्ठान मंगलम आइसक्रीम पार्लर (Amul Ice Cream) का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने नए व्यवसाय की शुरुआत पर राजमीत भटनागर को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंगलम आइसक्रीम पार्लर क्षेत्रवासियों के लिए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा का केंद्र बनेगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।

उद्घाटन समारोह के दौरान राजदीप भटनागर, ब्रजेश कुमार भटनागर सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

मंगलम आइसक्रीम पार्लर के संचालक राजमीत भटनागर ने आए हुए सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों को शुद्धता, गुणवत्ता और उत्तम स्वाद उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

उद्घाटन अवसर पर वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और मंगलम आइसक्रीम पार्लर के सफल भविष्य की कामनाओं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Unnao News-Read Also-Yogi Akhilesh Clash : ‘देश में दो नमूने…’ योगी का अखिलेश पर तंज, सपा प्रमुख बोले– ये तो आत्म-स्वीकृति है

Show More

Related Articles

Back to top button