Unnao News- सदर विधायक पंकज गुप्ता ने हवन-पूजन कर लिया संकल्प, बोले– परशुराम ज्ञान, तप और त्याग की प्रतिमूर्ति

भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा– विष्णु के छठे अवतार परशुराम आज भी समाज को देते हैं धर्म और न्याय की सीख

Unnao News-जिला मुख्यालय पर भगवान परशुराम मंदिर निर्माण का संकल्प लेते हुए रविवार को विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता आनंद अवस्थी ने की। इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि भगवान परशुराम ने अधर्म का विनाश कर धर्म की स्थापना की। वे केवल महान योद्धा ही नहीं बल्कि ज्ञान, तपस्या और त्याग की जीवंत प्रतिमूर्ति भी हैं। ब्राह्मण समाज के गौरव भगवान परशुराम का जीवन सभी को सदाचार, सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण उच्च स्तर का कराया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। वे सत्य, न्याय और पराक्रम के प्रतीक हैं। उनके जीवन से समाज को धर्म के मार्ग पर चलने और न्याय की रक्षा करने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, मनोज त्रिवेदी, अशोक बाजपेई वेदान्ती, पूर्व बार अध्यक्ष नरेंद्र अवस्थी, आलोपी शंकर मिश्र, बबलू तिवारी, कौशलेंद्र मिश्रा, विजय त्रिपाठी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित, व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, गौसेवक अखिलेश अवस्थी, पी.के. मिश्रा, विमल द्विवेदी, डी.के. मिश्रा, सुशील तिवारी, अमित शुक्ला, के.के. शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री विपिन मिश्र, आशुतोष मिश्रा राजू, गोपाल अवस्थी, अमित त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, लउवा महाराज, रामलखन तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महिला मंडल में प्रियंका शुक्ला, निशा अग्निहोत्री, ललिता मिश्रा, कल्पना तिवारी, ममता द्विवेदी, श्रद्धा बाजपेई समेत कई महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन सुरेश शुक्ला ने किया।

Show More

Related Articles

Back to top button