UP (Unnao): उन्नाव में 16 एंबुलेंस के साथ निकली अंतिम यात्रा, भाई ने निभाई आखिरी इच्छा

UP (Unnao): उन्नाव से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। यहां एक भाई ने अपने दिवंगत भाई की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे देखने वाले लोग देर तक भूल नहीं पाए।

पूरन नगर इलाके के रहने वाले कमलेश लंबे समय से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पेशे से राजमिस्त्री रहे कमलेश की तबीयत अक्सर बिगड़ जाती थी। ऐसे में उनके भाई विमलेश, जो खुद एंबुलेंस चालक हैं, हर बार उन्हें अस्पताल लेकर जाते और वापस घर लाते थे। इसी दौरान कमलेश का एंबुलेंस से एक गहरा भावनात्मक रिश्ता बन गया।

बीमारी से लड़ते-लड़ते कमलेश ने अपने भाई से एक आखिरी इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि जब उनका निधन हो, तो उनकी अंतिम यात्रा एंबुलेंस के साथ निकाली जाए। यह बात सुनकर विमलेश ने उस वक्त ही मन बना लिया था कि वह हर हाल में अपने भाई की यह इच्छा पूरी करेंगे।

शनिवार को कमलेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अगले दिन जब अंतिम यात्रा का समय आया, तो विमलेश ने अपने साथ काम करने वाले अन्य एंबुलेंस चालकों से संपर्क किया। देखते ही देखते 16 एंबुलेंसों का काफिला तैयार हो गया।

Also Read: Robot School China: अब रोबोट भी जाएंगे स्कूल! घर का काम हो या फैक्ट्री की ड्यूटी, सब सीख रहे हैं चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट

जब यह काफिला सायरन बजाते हुए सड़कों से गुजरा, तो लोग हैरान रह गए। कई लोगों को लगा कि कोई बड़ा हादसा हुआ है, लेकिन जैसे ही उन्हें इसकी असल वजह पता चली, माहौल गमगीन हो गया।

उन्नाव से शुक्लागंज श्मशान घाट तक निकली इस अंतिम यात्रा ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यह सिर्फ एक अंतिम यात्रा नहीं, बल्कि एक भाई के प्यार और वादे को निभाने की मिसाल बन गई।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button