Ujjain-Police-उज्जैन पुलिस ने पकड़ा अंडर गारमेंट्स चोर

Ujjain-Police-मध्य प्रदेश के उज्जैन में ढ़ाचा भवन में पड़ोस मे रहने वाली महिला के अंडर गारमेंटस चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक दिन दहाडे घर के बाहर से महिला के अंडर गारमेंट्स चोरी किए थे। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा है।

चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने गुरुवार को बताया कि ढांचा भवन निवासी एक महिला के घर बाहर से लगातार लगातार अंडर गारमेंट्स चोरी की घटना हो रही थी। परिजनों ने जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें पड़ोस में रहने वाला अमित मालवीय 25 वर्ष दिखाई दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनदहाड़े घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से अंडरगारमेंट्स चोरी कर ले जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि युवक महिला से एकतरफा प्यार करता है। उसने महिला के नाम का टैटू भी अपनी छाती पर बनवा रखा है।

Read Also-IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज खेल सकती है भारतीय टीम, आयरलैंड दौरे की भी संभावना

Show More

Related Articles

Back to top button