Tilahar News-तिलहर विकास खण्ड में ग्राम प्रधानों हेतु दो दिवसीय डिजिटल लिटरेसी रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित

Tilahar News-राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड तिलहर में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के लिए डिजिटल लिटरेसी विषय पर दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म, पंचायत पोर्टल, ई-गवर्नेंस प्रणाली, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित डिजिटल कार्यप्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हुए प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री सुनील कुमार त्रिवेदी की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण सत्रों में प्रशिक्षक श्री राहुल देव सागर एवं श्री रविश खान ने ग्राम प्रधानों को डिजिटल सशक्तिकरण को अपनाने, तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा ग्राम पंचायतों को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सभी प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Tilahar News-Read Also-Shahjahanpur News-जैतीपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Show More

Related Articles

Back to top button