
Sonbhadra news: जनपद में धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद जो बन्द हो गई हैं उसे चालू करने की मांग एवं 2025-26 में धान खरीद के व्यापक तौर पर मिलर संचालको से हुई खरीद में भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के समाजवादी लोहिया वाहिनी के बैनर तले राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व व अध्यक्षता जितेश गौतम जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी के साथ समाजवादी पार्टी के काफी संख्या में लोग जनपद मुख्यालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल प्रभाव से किसानों की धान खरीद प्रारम्भ किया जाए।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल ने कहा कि जनपद मे किसानो के साथ लगातार धोखा किया जा रहा है और उनके साथ हक अधिकार पर डाका डाला जा रहा है। जनपद में किसानो की धान खरीद बंद की जा चुकी है और वर्ष 2025 – 2026 जितने भी धान की खरीद हुई है उसमें मिलर संचालकों से मिलजुल कर खरीद हुई है और किसानों से अवने पौने दाम में मिलर धान खरीद कर केंद्रों पर सरकारी रेट में बेच रहें है। जनपड़ में जल्द से जल्द धान खरीद चालू नही किया जाता तो समाजवादी पार्टी किसानों के हित में संघर्ष करने को आमादा हैं।
इस प्रदर्शन में महिला सभा की जिला अध्यक्ष अधिवक्ता गीता गौड़, नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के सरदार पारब्रम्ह सिंह एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष जितेश गौतम ने संयुक्त रूप से कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है किसानों पर आफत मुसीबत शोषण लेकर आई हैं जिससे की किसान काफी परेशान है और उनका जीवन अपन काफी परेशानियों से चल रहा है। इसके पहले किसानों को खाद भी कार्य से नहीं मिल रही थी जो अनाज पैदा हुआ उसे यह बैठे हुए जिम्मेदारी पदों पर लोग खरीदने को तैयार नहीं है।
समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा ने कहा कि यदि किसानों का धान खरीद नहीं हुआ तो किसानों के साथ ही बहुत बड़ा धोखा होगा और किस बेबस लाचार होगा आने वाले समय में जल्द से जल्द धान खरीद प्रारंभ किया जाए और नहीं तो समाजवादी पार्टी संघर्ष करने को आमादा होगी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों को होगी।
उक्त अवसर पर समाजवादी नेता मनीष मिश्रा, जिला महासचिव लोहिया वाहिनी इमरान अहमद, अवनीश मिश्रा छात्र सभा मीडिया प्रभारी,दिलशाद अहमद, आशीष पटेल, सुशील भारतीय, आशीष कश्यप, राहुल पटेल, अभिषेक चौबे, विनोद कुमार पाण्डेय, धीरज कुमार पाण्डेय इत्यादि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र



