राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुस्कारों का किया एलान, धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण और रोहित शर्मा को पद्म श्री

नई दिल्ली। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है।

साल 2026 के लिए राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देवल (मरणोपरांत), केटी थॉमस, एन राजम, पी नारायणन, वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को पदम विभूषण सम्मान दिया है। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत) सहित 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा है।

क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित 113 विभूतियों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) और भारत के प्रवासी नागरिकों (ओसीआई) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button