
Lucknow news: हिंडालको रेनुसागर के प्रेक्षागृह में पारंपरिक उत्सवों की श्रृंखला को आगे बढ़ाने के क्रम में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सदस्याओं ने हरियाली तीज के उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर शिव वंदना की प्रस्तुति से किया गया। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया।
सावन का महीना प्रकृति, भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, जब भगवान शिव शक्ति के साथ विचरण करते हैं। यह ऋतु प्रकृति की सुंदरता और उसके हमारे जीवन में महत्व को रेखांकित करती है। हमारे त्योहार हमें ऊर्जा से भर देते हैं वहीं ऊर्जा हमें कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने कहा कि, इस आयोजन का उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना है और समाज की महिलाओं को एक साथ संगठित कर उनके आत्मशक्ति और सामाजिक योगदान को बढ़ावा देना है।
सावन के महीने में प्रकृति मानसून की गोद में आनंदित होती है। तो भला महिलाएं सावन में कैसे पीछे रह सकती हैं। पारंपरिक परिधान में हाथों में मेंहदी और हरी हरी चूड़ियों के साथ सज धजकर भारी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं और पारंपरिक लोकगीत कजरी 60 तथा 70 के दशक के गीतों पर नृत्य,ट्रेंडी डांस ,स्किट,नृत्य की रसधार में सावनी फुहार का जमकर आनंद उठाया। तरह तरह के खेल ,मेहंदी, हेयर स्टाइल, बेस्ट स्माइल,लेडी इन ग्रीन,कजरी गीत ,नृत्य का आनंद सभी महिलाओं ने उठाया।दिशिता महिला मंडल की कमेटी सदस्याओं द्वारा भी बहुत ही मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया गया। सभी के प्रति आभार कल्चरल सेक्रेटरी सुजाता पांडे के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।इस अवसर पर श्रीमती विभा शैलेश सिंह,कंचन पाठक , मेनका अरोड़ा, कविता श्रीमाली,रितु हर्षवर्धन, विभा मनीष सिंह वर्किंग टीम में रितु दवे, सविता चौबे, रजनी रूंगटा, किरन श्रीवास्तव तथा महिला मंडल की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
करबी दास बनी तीज क्वीन
दिशिता महिला मंडल रेनुसागर द्वारा हरियाली तीज पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुये करबी दास तीज क्वीन,फर्स्ट रनरअप ममता साहू सेकंड रनरअप वैष्णवी कार्तिक बनी।तीज क्वीन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेनू सागर की रचना श्रीवास्तव तथा मैरी मैडम रही। मेंहदी तथा हेयर स्टाइल प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें निर्णायक की भूमिका आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनू सागर की इंदू सिंह मैडम ने निभाई। वही मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विनीता मार्कंडेय तथा द्वितीय स्थान पर शालिनी श्रीवास्तव रहीं। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशबू सिंह तथा द्वितीय स्थान पर शालिनी श्रीवास्तव रहीं।
Lucknow news: also read- Pratapgarh: रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने लोकलेखा समिति की बैठक में लिया हिस्सा
लेडी इन ग्रीन प्रतियोगिता में पायल सिंह अव्वल रही
ऑल ओवर इन ऑडियंस विभा शैलेश सिंह
इसके अतिरिक्त तीज प्रतियोगिता में बेस्ट स्माइल के लिए सुप्रिया तिवारी, बेस्ट रैम्प वॉक के लिए विनीता मार्कंडेय तथा बेस्ट ऑल ओवर के लिए खुशबू सिंह को पुरस्कृत किया गया। भारती सिंह तथा बिनीता सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कल्चरल सेक्रेट्री सुजाता पांडे तथा संयुक्त कल्चरल सेक्रेट्री स्मृतिलेखा पटनायक ने सभी रंगारंग कार्यक्रमों को बखूबी अंजाम दिया।
रिपोर्ट-संजय द्विवेदी की रिपोर्ट