
Sultanpur: केएनआईपीएसएस वनस्पति विज्ञान विभाग के परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने दिन सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक बाबू के एन सिंह एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपदान के साथ किया गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मीनाक्षी पांडे ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेनू सिंह एवं नीतू सिंह का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन आराधना एवं काजल ने किया। अतिथि स्वागत में प्रिया एवं साक्षी पांडे ने स्वागत गीत गए। इस इस कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार ने उत्तरार्ध के छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने हेतु उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो वाई बी सिंह ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया एवं आगे इस तरह के प्रोग्राम के करते रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
Sultanpur: also read- Mau News: “नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी, घोसी कोतवाली में दी गई तहरीर”
कमला नेहरू संस्थान के उपप्राचार्य प्रो राधेश्याम सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के सुझाव दिए। प्रोफेसर सिंह ने छात्राओं से कहा कि आप बहुत बड़ी नौकरी ही कर लें ऐसा कोई जरूरी नहीं है, परंतु आपके हाथ में कम से कम इतना हुनर हो कि आप अपने शौक भर की चीजों के लिए किसी के भी आगे हाथ ना फैलाएं। इस कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षक प्रो शालिनी सिंह डॉ ओवैद अख्तर डॉ संतोष कुमार शुक्ल रोहित एवं आकांक्षा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्वार्ध के छात्रों के परफॉर्मेंस के आधार पर सूरज यादव मि फेयरवेल एवं राधा तिवारी मिस फेयरवेल चुने गए व इन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में श्रीनाथ आलोक संतराम एवं प्रकाश ने मुख्य भूमिका निभाई।