
State Women’s Commission News-उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने बुधवार को मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस के सभागार में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलाें की सुनवाई की। इसके बाद संगीता जैन ने जिला महिला चिकित्सालय, महिला थाना, सिविल लाइन थाना और जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की।
संगीता जैन ने घरेलू उत्पीड़न से जुड़ी 10 शिकायतों की सुनवाई की और महिला थाना एवं थाना मझोला सहित अन्य संबंधित कार्यालयों को निस्तारण के संबंध में निर्देशित किया। महिला थाना द्वारा महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता और समयबद्धता का सत्यापन करने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य ने विगत एक सप्ताह के भीतर थाने में प्राप्त महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की और शिकायतकर्ताओं को फोन करके उनसे कार्रवाई की स्थिति एवं संतुष्टि के बारे में बातचीत की।
इसके बाद उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जहां महिलाओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत कंगारू मातृ सुरक्षा इकाई, स्तनपान प्रबंधन इकाई, एसएनसीयू, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से जरूरी जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद उन्होंने महिला थाना, सिविल लाइन थाना और जिला कारागार का भी भ्रमण किया और महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और हितों के संबंध में निर्धारित प्राविधानों के अनुपालन की स्थिति के बारे में विस्तृत निरीक्षण किया।
State Women’s Commission News-Read Also-Alia-Bhatt-News-अभिषेक पाठक की हाई-वोल्टेज ड्रामा फिल्म ‘हाउसवाइफ’ में दिखेंगी आलिया भट्ट



