
SSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने शानदार अवसर दिया है। विभाग ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के कुल 1060 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों का विवरण
कांस्टेबल: 827 पद, हेड कांस्टेबल: 233 पद, कुल पद: 1060
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 27 वर्ष, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं: Physical Efficiency Test (PET), Physical Standard Test (PST), लिखित परीक्षा, स्किल/टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन। वहीं अगर सैलरी की बात करे तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,700 से 81,100 तक वेतन दिया जाएगा, जो इस भर्ती को और आकर्षक बनाता है।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर दिए गए भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए यूजर को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जबकि पहले से रजिस्टर उम्मीदवार सीधे लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। साथ ही, निर्धारित फॉर्मेट और साइज में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म को एक बार अच्छी तरह चेक करने के बाद सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये फीस तय की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो SSB की यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका है। समय रहते आवेदन करें और इस अवसर को हाथ से न जाने दें।
Written By: Kalpana Pandey



