Sports-Cricket-T20 WC-रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 51वें स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगितायें शुरु

Sports-Cricket-T20 WC- महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय क्रीड़ा मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. के. पी. सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक खेल सतोलिया, गुल्ली-डंडा और कंचे खेलकर आयोजन की शुरुआत की।

स्थापना दिवस पर आयोजित पारंपरिक खेलों में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सतोलिया, गुल्ली-डंडा और कंचे प्रतियोगिताओं में शिक्षक वर्ग विजेता रहा। गुल्ली-डंडा में डॉ. विजय कुमार सिन्हाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कंचे प्रतियोगिता में डॉ. उपेन्द्र कुमार, डॉ. विजय सिंहाल, डॉ. अतुल कटियार, डॉ. अजीत सिंह और डॉ. ललित पांडे का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वहीं सतोलिया में डॉ. पवन कुमार और डॉ. अजीत सिंह ने बेहतर खेल दिखाया।

इसके बाद शिक्षक बनाम शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। कुलपति प्रो. के. पी. सिंह ने पिच पर बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 156 रन बनाए। टीम की ओर से कमल सिंह (23), नवीन संतुले (20), अरविंद (27), विक्रम (28) और निखिल (25) ने उपयोगी पारियां खेलीं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षक टीम 19 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान डॉ. अतुल कटियार ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। शिक्षकों की ओर से डॉ. विजय कुमार सिन्हाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। कर्मचारियों की ओर से कमल सिंह और विक्रम रावत ने दो-दो विकेट लिए।

कार्यक्रम में कुलसचिव हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, क्रीड़ा परिषद के डॉ. एस. एस. बेदी, सह-क्रीड़ा सचिव डॉ. विजय कुमार सिंहाल, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. इरम नईम, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, कॉमेंटेटर धर्मेंद्र शर्मा, अंपायर सुहेल हुसैन सहित अनेक क्रीड़ा कर्मचारी मौजूद रहे।

Sports-Cricket-T20 WC- Read Also-‘Drishyam 3’ News-‘दृश्यम 3’ में प्रकाश राज की एंट्री, कहानी में आएगा नया मोड़

Show More

Related Articles

Back to top button