
Soraon News-बाइक लेकर घर से निकले युवक की भावापुर टोल प्लाजा के पास जान निकल गई। बुधवार शाम को हुई इस घटना से लोग ठंड की दहशत से परेशान हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लगभग साढ़े सात बजे एक युवक बाइक से सोरांव के भावापुर टोल प्लाजा के पास पहुंचा। बताते हैं कि बाइक धीमी होते ही वह सड़क पर गिर गया। उसके कान से खून बहने लगा जिसे देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शिनाख्त में पता चला कि उसका नाम प्रियांशु मौर्य 26 पुत्र सुरेश मौर्य निवासी सराय यादव नवाबगंज है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। आस पास के लोगों का कहना है कि जिस स्थिति में युवक ने प्राण त्यागे, पूरी आशंका है कि उसे ठंड ने अपने आगोश में ले लिया था। इंस्पेक्टर सोरांव केशव वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही युवक को अस्पताल भेजा गया था, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। लोगों को माने तो युवक मजदूरी कर परिवार का जीवन जीवकोपार्जन करता था। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।
Soraon News-Read Also-Indonesia News-इंडोनेशिया के संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगा 860 ईस्वी का नालंदा ताम्रपत्र
रिपोर्ट-संजीव गुप्ता सोरांव



