Soraon – संजीव कुमार चुने गए सोराम शिक्षा समिति के मंत्री, भारतलाल अध्यक्ष

Soraon – पिछले एक शताब्दी से संचालित सोराम शिक्षा समिति के प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव की बैठक रविवार सुबह पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत हुई। बैठक में सोराम इंटरमीडिएट कॉलेज के संचालन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद साधारण सभा के सदस्यों ने नए प्रबन्धकारिणी का चुनाव किया। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सुशील कुमार पांडेय ने कार्रवाई के शुरुआत की अनुमति दी। जिनमें मंत्री के लिए संजीव कुमार और अध्यक्ष के लिए भारतलाल के नाम पर चर्चा हुई।

साधारण सभा के लगभग डेढ़ दर्जन सदस्यों ने सर्वसम्मति से संजीव कुमार को सोराम शिक्षा समिति का मंत्री और भारतलाल को अध्यक्ष चुना। जबकि विजय गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संतोष केसरवानी को उपाध्यक्ष पद दिया। इसी क्रम में अरुण कुमार गुप्ता और ओम प्रकाश गुप्ता को उपमंत्री पद पर चुना गया। कोषाध्यक्ष के लिए अंशुल गुप्ता को चुना गया। सात अन्य सदस्यों को भी स्थान दिया गया। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थन में अपनी सहमति जताई। सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण करते हुए कॉलेज के विकास में अपने पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर इकबाल अहमद, शाहनवाज, बुद्धिराम पटेल, श्याम जी सोनी, विनोद कुमार, अनूप केसरवानी, सत्य प्रकाश पांडेय, रामकृपाल द्विवेदी, दिनेश सोनी, शिशिर अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button