Sonbhadra news: पेड़ है तो प्राण है अभियान ने 415 गांवो तक पहुंच लगाये करीब 75000 पेड़

Sonbhadra news: जनपद के विधानसभा क्षेत्र सदर में पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान जो विश्व योग दिवस से बरवन में पौधरोपण व वितरण के साथ शुरू हुआ वो लगातार ग्रामीणों में पेड़ो के वितरण के साथ 415 गावों तक पहुँच कर लोगों को पेड़ वितरित किया गया। इस अभियान के दौरान नौजवानो, माताओ- बहनो व बुजुर्गों का खूब स्नेह व साथ मिला। इस अभियान मे हर गांव से सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इसे सराहा,इसके साथ ही पेड़ लगाया व पेड़ो की परवरिश का संकल्प लिया।

वही विधानसभा 401 के पहाड़ी क्षेत्र कोन, कचनरवा , रामगढ़ , खलियारी , कजियारी, पडरी, नेवारी, डोमरिया , सिलथम व पटना होते हुए 415 गावों में लगभग 75000 आम व महोगनी के पौधे वितरित किये व लगाये गये। इस अभियान को पूरे विधानसभा के लोगों ने खूब सराहना किया व इस अभियान से जनपद का पर्यावरण शुद्ध होगा इसलिए इस अभियान को आगे भी चलाते रहने का आग्रह किया।

इस अभियान के तहत विधानसभा के लगभग एक लाख परिवारीजनो को पेड़ का हम सबके जीवन में क्या महत्व है, इस बात को लोगो में बताया गया कि पेड़ हमें बहुत कुछ देते हैं इसलिए हम सभी इन पेड़ो से सीख लेते हुए समाज में सहयोगी बने न कि स्वार्थी। इस प्रकार जो एक संकल्प लिया गया था विश्व योग दिवस पर की पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान को हरेक गाँव तक ले जाना है उसको पुनः अगले वर्ष वर्षा ऋतु आने से पूर्व से पूरे जनपद में चलाया जायेगा।

Sonbhadra news: also read- Donald Trump’s big claim: भारत ने बंद की रूसी तेल की खरीद, चीन से व्यापार वार्ता से पहले उठाया मुद्दा

शुक्रवार को छठ व्रत करने वालो के लिए सजौर नहर पर अभियान की टोली ने सेवा करने की व्यवस्था के साथ पेड़ लगाया व सबको छठ महापर्व की शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वेश तिवारी, रिषभ चौबे, वेद पटेल, अंकित तिवारी, विजय चौहान, श्रीकान्त पाण्डेय , आनन्द चौबे, अतुल चौबे, आकाश चौहान, विक्की पटेल, पृथ्वी जाटव , श्रीकान्त चेरो व सैकड़ों नौजवान साथी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- रवि पाण्डेय
सोनभद्र

Show More

Related Articles

Back to top button