
Sonbhadra news: जनपद मे समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में खाद की समस्या और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक का संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने का काम करती है लेकिन इस भाजपा सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन भाजपा कान में तेल डाली हुई है। उसे किसानों की समस्या सुनाई नहीं दे रही है इसलिए हम समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि गरीबो का भला समाजवादी पार्टी में है, जिसके मुखिया अखिलेश यादव है। समाजवादी पार्टी किसानों मजदूरों नौजवानो महिलाओ और हर तबके की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है।
Sonbhadra news: also read- Sonbhadra news: करमा महोत्सव में देखने को मिला आदिवासी संस्कृति की झलक
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हाजी मुनीर अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, अनिल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष वेदमाणी शुक्ला, राम प्यारे सिंह पटेल, लाल बहादुर पाल, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, त्रिपुरारी गौड़ , सुरेश यादव, रमेश सिंह यादव, अशोक पटेल, रमेश कुमार वर्मा, रवि कुमार गौड़ बड़कू, विपिन श्रीवास्तव , गीता गौर , सरदार पारब्रह्म सिंह, मन्नू पाण्डेय, हिदायत उल्ला खान, जुबेर आलम,विवेकानंद , रोहित कुमार, अमित सिंह मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:- रवि पाण्डेय
सोनभद्र