Sonbhadra News: खेलो इंडिया खेलो ओपेन इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में काता व कुमिटे ने स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया जनपद का मान

Sonbhadra News: कोलकाता में आयोजित चतुर्थ खेलो इंडिया खेलो ओपेन इंटरनेशनल कराटे के अंडर-8 बालिका वर्ग में जनपद के ओबरा निवासी काता व कुमिटे ने गोल्ड
मेडल जीतकर जनपद के नाम बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में सांसद व अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रसून बनर्जी ने विजेताओं के सम्मानित किया।

खेलो इण्डिया खेलो इंडिया ओपेन इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शहर मण्डल ने गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया । यह प्रतियोगिता कोलकाता के अलामोहन दास इण्डोर स्टेडियम में सिटू रियू कराटे डू फेडरेशन के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। जिसमें अण्डर 8 वर्ष में शहर मण्डल ने काता एंव कुमिट में गोल्ड अर्जित किया। मुख्य अतिथि प्रसुन बनर्जी सांसद एंव अर्जुन अवार्ड विजेयता ने शहर मण्डल को गोल्ड मेडल दिया। हेलो स्कूल आफ एक्सीलेस की प्रधानाचार्य डा नाहिद खान ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये कहा कि हमारे विद्यालय की छात्रा हर क्षेत्र में अग्रणी रहती है। इस होनहार छात्रा के उज्वल भविष्य की कामना करते है। शहर मंडल ओबरा के हेलो स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की कक्षा दो की छात्रा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डा राना चटर्जी विधायक बाली, बंगाल क्रिकेट एसोशिएशन के आशीष चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र

Show More

Related Articles

Back to top button