
Sonbhadra news: जनपद मे बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में शनिवार की रात एक युवक ने साखू के पेड़ में गमछे के सहारे लटकता मिला। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज जांच में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्र प्रताप पुत्र राम बरन 35 वर्ष निवासी चपकी का शव गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। वही चन्द्र प्रकाश के पिता रामसरन ने बताया कि शनिवार की रात में हम लोग साथ भोजन किये इसके बाद लोग सोने चले गये। वही पत्नी इन्द्रावती के अनुसार चन्द्र प्रताप ने बताया उसे नींद नही आ रही है तो पत्नी ने कूलर चला दिया, सभी लोग सोने चले गए। रात लगभग 2.30 बजे रात पत्नी की नींद खुली तो चन्द्र प्रताप बिस्तर पर नही थे, पत्नी ने घर वालो को बताया उसकी खोज की गई। आज सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर साखू के पेड़ में गमछे के फंदे से लटकाता शव मिला। इसकी जानकारी लगते हुए पत्नी इन्द्रावती का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक की 11 वर्षीय बेटी गरिमा और 8 वर्षीय बेटा गुलशन जिनके सिर पिता का साया हट जाने से सब का रो रो कर बुरा हाल था।
Sonbhadra news: also read- Pratapgarh news: प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन,10 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
इस सम्बंध में उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी शव को भेज दिया गया। जांच की जा रही है कि युवक ने किस कारण से फांसी लगाया है।
रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र