Sonbhadra News-सीएमओ दफ्तर का खेल उजागर, 50 हजार की रिश्वत लेते संविदाकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

Sonbhadra News-सूबे के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य सुविधाओ को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों का अचौक निरीक्षण कर रहे है जबकि जिले का मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है। इसका बड़ा खुलासा उस वक्त हुआ जब एंटी करप्शन मिर्जापुर की टीम ने सीएमओ कार्यालय में एक संविदा कर्मी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।यह संविदाकर्मी डाटा इंट्री पद पर तैनात है जो अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण का कार्य करता है। सीएमओ कार्यालय में वसूली का यह खेल लंबे समय से चल रहा था।शिकायत मिलने के बाद मिर्जापुर की एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया।कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र रोडवेज बस परिसर के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय से जुड़े संविदा कर्मी चंचल यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था और शिकायतकर्ता से तय रकम मांग रहा था।शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन टीम ने प्लानिंग के तहत ट्रैप बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने रोडवेज बस स्टेशन परिसर में स्थित मंदिर के पास से मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को राबर्ट्सगंज कोतवाली लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वही इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अब इस बात की भी जांच शुरू हो गई है कि यह अवैध वसूली किसके इशारे पर चल रही है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार चौरेसिया, कृष्णावतार सिंह, भीमशंकर मिश्रा,पुनीत कुमार सिंह, मुकेश सिंह यादव, अमितेज कुमार सिंह, सुधीर कुमार, राजकुमार यादव, प्रशान्त सिंह शामिल रहे।

Read Also-ED Raid : ‘यह कोई अच्छी स्थिति नहीं’, ED छापेमारी में ममता बनर्जी के दखल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय सोनभद्र

Show More

Related Articles

Back to top button