Sonbhadra News-प्रबंधन एकादश ने 6 विकेट से मीडिया एकादश को हराया

Sonbhadra News-रेणुसागर पावर डिवीजन के तत्वाधान में रेनुसागर परिसर में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित मीडिया एवं प्रबंधन एकादश मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच के कड़े मुकाबले में प्रबंधन एकादश ने 3 रन से मीडिया एकादश को हराया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने खिलाड़ियों के परिचय के उपरांत मैच का शुभारम्भ करते हुये अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट केवल बल्ले और गेंद का खेल नहीं, बल्कि यह हमें सिखाता है कि टीम के बिना कोई भी खिलाड़ी महान नहीं बन सकता।इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हर खिलाड़ी ने अपने अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास से यहाँ तक का सफर तय किया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीत तालियों से मिलती है, लेकिन पहचान आपके चरित्र से बनती है।
मैदान में आपका व्यवहार ही आपकी असली पहचान है।

तत्पश्चात मीडिया एकादश एवं प्रबंधन एकादश कैनवस बाल फ्रेंडली क्रिकेट मैच के रोमांचक मुकाबले में मीडिया एकादश ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।

मीडिया एकादश के कप्तान अखिलेश भटनागर के नेतृत्व में टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 12 ओवर में बबलू पांडेय के 3 छक्के एक 4 चौके के बदौलत 22 रन मनोज प्रजापति के 13 रन ,जी के मदान के 10 रन एवं विक्रम सिंह सोढ़ी के 10 रनो के बदौलत 8 3 रन का लक्ष्य दिया। वही प्रबंधन एकादश मनीष जैन , कुमार हर्षवर्धन एवं निखिल जैन के शानदार गेंदबाजी मीडिया एकादश को विशाल स्कोर बनाने से रोके रखा।
रोमांचक मैच में जबाब में खेलने के लिये उत्तरी प्रबंधन एकादश के कप्तान आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में मनीष जैन ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 4 छक्के 2 चौके के बदौलत 33 रन खुद कप्तान आशीष पांडेय के 15 रन एवं सुधाकर अन्नामलाई के 12 रन के बदौलत 7 ओबर 4गेंद में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर 85 रन बनाया इस तरह प्रबंधन एकादश 6 विकेट से विजयी रही।वही मीडिया एकादश से अतुल शाह ने मैडन ओबर गेंद फेका।
इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से आशीष पांडेय ललित खुराना, बृजेश कुमार बर्मा ,मृदुल भारद्वाज निशांत ,सुमित,इमरान एवं लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायणनन पत्रकार एकादश से अशोक तिवारी, चंद्रमौली मिश्रा, बृजेश शुक्ला ,धीरेंद्र द्विवेदी,अजय द्विवेदी, गोबिन्द मिश्रा, जेपी सिंह,गजेन्द्र गुप्ता दरोगा देव यादव, जगदीश साहनी, संजय द्विवेदी, एवं अन्य पत्रकार मौजूद रहे। हिंडाल्को रेनुसागर प्रबंधन की ओर से सभी खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना,राजेश राय,आर के बर्मा,सदानन्द पांडेय,हितम्बरा रजावत एवं देवेन्द्र राय का सराहनीय सहयोग रहा।एम्पायर की भूमिका देवेन्द्र त्रिपाठी एवं अनुराग तोमर ने की।खेल का आखों देखा हाल सदानन्द पांडेय ने सुनाया।कार्यक्रम के अंत में ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read Also-Sonbhadra News-क्रशर व्यवसायी की सिर कुचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Show More

Related Articles

Back to top button