
सोनभद्र। जनपद पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए एसओजी व सदर कोतवाली पुलिस द्वारा 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये के साथ एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी व रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। शनिवार को पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान बभनौली चौराहे के पास एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिसे पीछा कर हिन्दुआरी पुल के पास दोपहर में पकड़ लिया गया।
जिसकी तलाशी के दौरान सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह पुत्र स्व.लक्ष्मी शंकर सिंह (28 वर्ष) , निवासी रैपुरिया, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर के कब्जे से 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये बरामद हुई।
पुलिस की पूछताछ में हेरोइन तस्कर ने बताया कि वह उक्त हेरोइन को खरीदकर बिक्री के लिए ले जा रहा था।
Also Read: Weather Update: मौसम का कहर! आंधी-बारिश और ओले की चेतावनी, दिल्ली समेत कई राज्यों में असर
इस बरामदगी के आधार पर हेरोइन तस्कर के विरुद्ध धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या UP63AQ8477 को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
इस हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, उप निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा, उप निरीक्षक महेन्द्र यादव, सतीश सिंह पटेल, संदीप यादव, दिनेश प्रजापति, रितेश सिंह पटेल, अजीत कुमार, अजीत यादव, एसओजी टीम शामिल रहे।
रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र



