Makarsankranti Celebration: मकर संक्रांति पर कौशांबी विकास परिषद का सामाजिक समरसता भोज, बीएल संतोष का मिला मार्गदर्शन

Makarsankranti Celebration: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के सांसद विनोद सोनकर के संयोजन में कौशांबी विकास परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, ओसा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष रहे, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान संयोजक सांसद विनोद सोनकर ने अपनी धर्मपत्नी संगीता सोनकर एवं विद्यालय की निदेशक के साथ मुख्य अतिथि बी.एल. संतोष का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व सांसद रीता जोशी बहुगुणा, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ एवं अभय कुमार ओझा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सिंधुजा सेनानी शिव प्रकाश मिश्र, संतोष सोनकर, पवन गौतम, चेयरमैन डिंपू जायसवाल, संजय सोनकर, प्रतिनिधि उदय पाण्डेय, जटाशंकर तिवारी, राजन मिश्र, कमलेश सोनकर, निजी सचिव जज सोनकर, सुभाष प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी उमेश पाण्डेय, वेद जी, ज्ञान यादव (प्रधान फौजी), जगदीश मिश्र, विभव सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

सामाजिक समरसता भोज कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को मजबूत करना और समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना रहा।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय
जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button