Singrauli News-राजेश सिंह सिंगरौली को मध्यप्रदेश कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Singrauli News-प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर एवं परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह पांढे की अनुशंसा से श्री राजेश सिंह सिंगरौली को मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति पर सिंगरौली सहित प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का वातावरण है। श्री राजेश सिंह सिंगरौली लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

इस अवसर पर श्री राजेश सिंह सिंगरौली ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी उद्देश्यों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

संजय द्विवेदी की रिपोर्ट

Read Also-BBDU Legal Aid Camp : ‘बीबीडीयू में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर’, ग्रामीणों को मिला अधिकारों और न्याय का मार्गदर्शन

Show More

Related Articles

Back to top button