
Sonbhadra Breaking: ऊर्जांचल प्रेस क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए बुजुर्ग अत्यंत असहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया।इस मानवीय पहल का उद्देश्य आगामी ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना रहा।कार्यक्रम के दौरान ऊर्जांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर असहाय, वृद्ध, दिव्यांग और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किया गया।कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनपरा प्रमोद शुक्ला स्थानीय लोगों ने ऊर्जांचल प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
ऊर्जांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आर पी सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी क्लब की प्राथमिकता है। ठंड के मौसम में असहाय और दिव्यांगजनों की मदद करना मानवता का धर्म है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर किए जाएंगे।
Sonbhadra Breaking: Sonbhadra News : हिण्डालको रेनुसागर में सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, नियमों को दिनचर्या में अपनाने की अपील
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि थानाअध्यक्ष अनपरा बृजेश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता करें,ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति किसी अभाव के कारण परेशान न हो और जहां उचित जरूरत पर जरूर याद करे।वही समाजसेवी मधुसुदन सिंह,कोषाध्यक्ष रंग बहादुर यादव ने समाज में पिछड़े जरूरतमंद को मदद करने व इस तरह के सराहनीय कार्य करने के लिए पत्रकार टीम को प्रशंसा किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सब इंस्पेटर बहादुर सिंह अजय दुबेदी,लालबाबू गुप्ता,जी एन केशरी,मंडल महामंत्री अरिसूदन श्रीवास्तव, रामचन्द्र विश्वकर्मा, बबलु पाण्डे,क्लब के महामंत्री पत्रकार चंद्रमौली मिश्रा,अशोक तिवारी,जगदीश साहनी, गजेंद्र गुप्ता,अनिल निषाद,निलेश मिश्र,उमेश सिंह,रोशन शर्मा,संजय दुबे,राजीव नयन सिंह, एसएसपीएल के प्रबंधक वेंकटेश रेड्डी मौजूद रहे अध्यक्षता आर पी सिंह व संचालन बबलू पाण्डेय ने किया।
सोनभद्र से संजय द्विवेदी की रिपोर्ट



