Vasant Panchami pujan: दी आर्यन्स एकेडमी में विधि पूर्वक मनाया गया सरस्वती पूजन

Vasant Panchami pujan: जनपद के दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में बहुत ही श्रद्धा भाव व समर्पण के साथ मां सरस्वती का पूजन पंडित सतीश शुक्ला व पंडित शैलेश उपाध्याय के संरक्षण में मंत्र उच्चारण के साथ प्रारंभ किया गया।
इस पूजन में जजमान के रूप में प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान व प्रधानाध्यापिका चित्रा जालान ने पूजन में समर्पण भाव के साथ पूजा आरंभ किया व अपने विद्यालय परिवार के सभी बच्चों, अध्यापक व अध्यापिका के लिए मां शारदे से आशीर्वाद प्राप्त करने व ज्ञान, बुद्धि, विद्या सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना किया। पूजा का समापन हवन व आरती के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सुषमा पाण्डेय, प्रियंका चौबे, हरिओम पाण्डेय, सुषमा पाण्डेय, प्रतिमा चौबे, निशा चौबे, महेश त्रिपाठी, उमाकांत दुबे, आर्यन, प्रिया, सुमन जायसवाल, अपर्णा जायसवाल, धर्मेंद्र पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : रवि पाण्डेय
सोनभद्र

Show More

Related Articles

Back to top button