Lucknow Assembly Gherao: हाउस अरेस्ट और गिरफ्तारियों के बावजूद लखनऊ पहुँचे कांग्रेस नेता संदीप त्रिपाठी

Lucknow Assembly Gherao: सुल्तानपुर के जिला कोऑर्डिनेटर प्रभारी एवं पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर, कांग्रेस नेता संदीप त्रिपाठी ने लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की घेराबंदी, गिरफ्तारियों और हाउस अरेस्ट जैसी बाधाओं के बावजूद वे लखनऊ पहुँचने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक सख्ती के चलते उन्हें लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा और रास्ते में साथियों के सहयोग से वे पहले रायबरेली पहुँचे, जहाँ से बस द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हुए।

संदीप त्रिपाठी ने कहा कि भारी दमन और प्रशासनिक दबाव के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लखनऊ पहुँचना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से पहले ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद और गिरफ्तार किया जा रहा है, जो लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है।

Also Read: Gochar March 2026: इन राशियों के लिए बनेगा धन योग, 4 दिन में 4 ग्रहों का महा गोचर

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा में कटौती, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, देश की अस्मिता एवं संप्रभुता को कमजोर करने वाली नीतियों, शंकराचार्य के कथित अपमान तथा विश्वविद्यालय परिसरों में वैमनस्यता फैलाने के प्रयासों के विरोध में लखनऊ में विधानसभा घेराव का आह्वान किया गया है।

त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज करने का मौलिक अधिकार देता है। लोकतंत्र में असहमति को अपराध की तरह देखना उचित नहीं है। कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत।

Show More

Related Articles

Back to top button