
Mumbai Event: मुंबई में एक बड़े इवेंट के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर भारी भीड़ के बीच फंसते नजर आए, जिससे उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। ठाणे के Dadoji Konddev Stadium में आयोजित “राष्ट्रपति कप 2026” कार्यक्रम में पहुंचे सलमान को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।
जैसे ही सलमान खान मंच से नीचे उतरे, फैंस का हुजूम उनके बेहद करीब पहुंच गया। स्थिति इतनी भीड़भाड़ वाली हो गई कि सुरक्षाकर्मियों को लोगों को धक्का देकर रास्ता बनाना पड़ा। इस दौरान सलमान खान पूरी तरह शांत दिखे और मुस्कुराते हुए वहां से निकलने की कोशिश करते रहे। हालांकि, भीड़ की वजह से उन्हें बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इस इवेंट में एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान सलमान खान की एंट्री और उनके आसपास की अफरा-तफरी ने खींचा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैंस उनकी एक झलक पाने और फोटो लेने के लिए बेताब थे।
Also Read: Google Startup Accelerator 2026: एआई स्टार्टअप्स के लिए सुनहरा मौका, 19 अप्रैल तक करें आवेदन
गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी कई बार गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा हमेशा हाई रहती है। बावजूद इसके, इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपनी फिल्म “मातृभूमि” में नजर आएंगे, जिसका नाम पहले “बैटल ऑफ गलवान” रखा गया था। इसके अलावा वह साउथ की मशहूर अभिनेत्री Nayanthara के साथ एक नए प्रोजेक्ट में भी दिखाई देंगे, जिसे निर्देशक Dil Raju बना रहे हैं।
Written By: Kalpana Pandey



