
लखनऊ। सायमा खान के नेतृत्व में एक तीन सूत्रीय ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिलाधिकारी, लखनऊ के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से गौ हत्या पर रोक लगाने के लिए ठोस केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में गाय को संरक्षित पशु घोषित करने की भी मांग उठाई गई। साथ ही गौ रक्षा के नाम पर हो रही अराजकता और लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए ऐसे मामलों में शामिल संगठनों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
सायमा खान ने कहा कि इस विषय पर स्पष्ट और सख्त कानून की जरूरत है, ताकि एक ओर गौ संरक्षण सुनिश्चित हो सके और दूसरी ओर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सके।
Also Read: लखनऊ। लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज का रजत जयंती समारोह, छात्रों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
इस दौरान सैय्यद जाफर मूसा, एडवोकेट जैनुल अब्बास, एडवोकेट विशाल सिन्हा, एडवोकेट प्रिया भारती, राज कुमार और अली खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



