Bollywood News: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, मुंबई पुलिस ने बनाई 12 स्पेशल टीमें

Bollywood News: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर रविवार तड़के हुई फायरिंग की घटना से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अज्ञात लोगों ने उनके रिहायशी टावर के बाहर चार राउंड फायर किए, जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा अब पहले से काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है।

इस मामले में राहत की बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं जो आरोपियों की तलाश में लगी हैं।

रोहित शेट्टी ने भी पुलिस को पूरा सहयोग किया है और अपना बयान दर्ज कराया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने करीबी फिल्मी दोस्तों से फिलहाल घर न आने की अपील की है और फोन व मैसेज के जरिए ही सभी से संपर्क बनाए हुए हैं।

Bollywood Gossip: आलिया भट्ट की नई फिल्म ‘Don’t Be Shy’ का ऐलान, इस बार सीधे OTT पर आएगा प्रोजेक्ट

इस घटना के बाद इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने इस फायरिंग की निंदा करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से खुद मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। IFTDA का कहना है कि ऐसी घटनाएं इंडस्ट्री में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस सनसनीखेज फायरिंग कांड के पीछे के लोग पकड़ में आ जाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button