Pratapgarh: ईद के मौके पर विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने क्षेत्रवासियों से की मुलाकात, सुख-दुख में हुए शामिल

Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ईद-उल-फितर के अवसर पर रानीगंज विधानसभा के विधायक Dr. R. K. Verma ने लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और उनके सुख-दुख में शामिल हुए।

विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने विश्वनाथगंज विधानसभा के मान्धाता विकास खंड के हरिहरपुर में पूर्व विधायक जनाब हाजी मुन्ना एवं पूर्व प्रमुख मो. नसीम के आवास पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों से भेंट की। इसके अलावा ढेमा में एडवोकेट सबीहुद्दीन के घर जाकर भी उन्होंने लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी।

विश्वनाथगंज विधानसभा,लक्ष्मणपुर विकास खण्ड,कटवढ़ में पूर्व प्रमुख मो. हफीज फिज्जू भाई के आवास पर सम्मानित क्षेत्रवासियों से भेंटकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देते उपमुख्य सचेतक विधानसभा सपा, रानीगंज विधानसभा के विधायक डा0 आर0 के0 वर्मा

इसी क्रम में विश्वनाथगंज विधानसभा, कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत, जगदीशपुर (होलई का पुरवा) बलवंत पटेल के बाबाजी के निधन की सूचना पर, परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते उपमुख्य सचेतक विधानसभा सपा, रानीगंज विधानसभा के विधायक डा0 आर0 के0 वर्मा जी।

Also Read: West Bengal Election: बंगाल चुनाव से पहले EC का अलर्ट, धांधली हुई तो दोबारा वोटिंग, लापरवाही पर सस्पेंशन

इसी तरह विश्वनाथगंज विधानसभा, कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत, गोकुला में इश्तियाक भाई (भठ्ठा मालिक) के आवास पर सम्मानित क्षेत्रवासियों से भेंटकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देते रानीगंज विधानसभा के विधायक डा0 आर0 के0 वर्मा ।

वहीं विश्वनाथगंज विधानसभा,मान्धाता विकास खण्ड, रामपुर में एजाज भाई (भठ्ठा मालिक) के आवास पर सम्मानित क्षेत्रवासियों से भेंटकर ईद-उल-फितर का मुबारकबाद देते रानीगंज विधानसभा के विधायक डा0 आर0 के0 वर्मा सभी देश एवं प्रदेश वासियों को ईद का मुबारकवाद बधाई दी है l

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button