
Lucknow News: सगाई के बंधन में बंधे रिंकू और प्रिया
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के होटल सेंट्रम में हुई। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के करीबी लोग और कुछ खास मेहमान शामिल हुए।
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन जैसे वीवीआईपी को निमंत्रण भेजा गया था। इसके अलावा सांसद इकरा हसन ने भी कई मंत्रियों को न्योता दिया।
शादी नवंबर में बनारस में
रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में तय हुई है। दोनों परिवार इस मौके को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारियों में जुटे हैं।
Lucknow News-जनहित सर्वोपरि, सजगता-सतर्कता और संवाद से बेहतर रहेगी कानून व्यवस्था : मुख्यमंत्री
कौन हैं प्रिया और रिंकू?
25 साल की उम्र में सांसद बनीं प्रिया सरोज देश की सबसे युवा लोकसभा सदस्य हैं। वो सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुकी हैं और उनके पिता तुफानी सरोज भी कई बार सांसद रह चुके हैं।
वहीं, रिंकू सिंह क्रिकेट की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने IPL में शानदार प्रदर्शन से फैनबेस बनाया और अब टीम इंडिया का भी हिस्सा हैं।