RCB vs SRH Live Streaming: IPL 2026 की शुरुआत, जानें कब और कहां देखें पहला मैच

RCB vs SRH Live Streaming:आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत इस शनिवार से हो रही है। ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

पिछले सीजन की चैंपियन RCB जहां अपने खिताब की रक्षा करना चाहेगी, वहीं हैदराबाद नई शुरुआत के साथ जीत दर्ज करने की कोशिश में होगी।

दोनों टीमों की चुनौती – गेंदबाजी कमजोर, बल्लेबाजी मजबूत

RCB की स्थिति

आरसीबी को इस मैच में कुछ बड़े गेंदबाजों की कमी खलेगी

  • जोश हेजलवुड चोट से उबर रहे हैं और शुरुआत में उपलब्ध नहीं होंगे।
  • यश दयाल पूरे सीजन से बाहर हैं।

इनकी अनुपस्थिति में RCB को भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा और मंगेश यादव पर भरोसा करना होगा।

बल्लेबाजी में टीम के पास कोहली, फिल सॉल्ट, टिम डेविड और कप्तान रजत पाटीदार जैसे दमदार विकल्प मौजूद हैं।

SRH की स्थिति

सनराइजर्स के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में ईशान किशन टीम की अगुवाई करेंगे।

गेंदबाजी में SRH के बैकअप विकल्प बहुत मजबूत नहीं माने जा रहे। सपाट पिचों पर

ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और हर्ष दुबे को कड़ी परीक्षा देनी पड़ेगी।

लेकिन बल्लेबाजी में SRH बेहद खतरनाक दिख रही है—

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, किशन और हेनरिक क्लासेन किसी भी गेंदबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं।

IPL 2026 RCB vs SRH: मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

मैच कब है?

28 फरवरी, शनिवार

कहां खेला जाएगा?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

मैच कितने बजे शुरू होगा?

  • मैच: शाम 7:30 बजे
  • टॉस: शाम 7:00 बजे

मैच कहां देखें?

  • टीवी पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप

Read Also-India Bangladesh Relations : ‘भारत–बांग्लादेश संबंध साझा विरासत’, बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस पर बोले कीर्ति वर्धन सिंह

Show More

Related Articles

Back to top button