RBI reduced repo rate: RBI ने दिया मार्केट को बड़ा संकेत, दरों में कटौती, GDP अनुमान मजबूत

RBI reduced repo rate: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज अपनी पाँचवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति (MPC) बैठक के नतीजे जारी कर दिए। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने घोषणा की कि प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25% की कटौती की जा रही है। इसके साथ ही रेपो रेट 5.50% से घटकर 5.25% हो गया है।

आर्थिक मोर्चे पर बड़ी राहत और उम्मीद

गवर्नर मल्होत्रा ने बताया कि मजबूत ग्रोथ और घटती महंगाई के संकेतों के बीच यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही RBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के GDP ग्रोथ अनुमान को 6.8% से बढ़ाकर 7.3% कर दिया है। महंगाई दर का अनुमान भी 2.6% से घटाकर 2% कर दिया गया है, जिससे आने वाले महीनों में कीमतों पर नियंत्रण का संकेत मिलता है।

आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

• रेपो रेट घटने का सीधा फायदा लोगों की जेब पर होगा।
होम लोन, कार लोन और अन्य लोन की EMI में कमी आने की पूरी संभावना है।
• इससे उपभोक्ताओं पर वित्तीय बोझ कम होगा और बाज़ार में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

RBI reduced repo rate: also read- Pratapgarh News-लोकपाल मनरेगा ने लक्ष्मणपुर ब्लाक का किया निरीक्षण

RBI की ब्याज दरों का अब तक का रुख

फरवरी से जून तक RBI कुल 1% की कटौती कर चुका है। लेकिन अगस्त और सितंबर-अक्टूबर की पिछली दो बैठकों में दरों को स्थिर रखा गया था। आज की 0.25% कटौती के बाद रेपो रेट अब 5.25% पर आ गया है, जो अर्थव्यवस्था को और गति देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button