
लखनऊ। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह लोधी, राष्ट्रीय महासचिव महेश लोधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ ए के लोधी एवं प्रदेश अध्यक्ष लेखराज लोधी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि पार्टी की सरकार राज्य और केंद्र में बनती है तो विधानसभा और लोकसभा में पिछड़े वर्ग के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए सीटें आरक्षित करने का काम किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सरकार बनने पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में बाबू जी कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को जर्जर बताते हुए कहा कि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है और प्रशासन निष्क्रिय नजर आ रहा है।
Also Read: राष्ट्रीय कान्ति पार्टी ने जताई प्रदेश की स्थिति पर चिंता, 2027 में मजबूती से लड़ने का ऐलान।
इसके साथ ही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। युवा वर्ग निराश और हताश है, उन्हें रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल स्थिति में है, जिससे प्रदेश के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी ने स्पष्ट किया है कि वह इन सभी मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और जनता के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। पार्टी ने यह भी घोषणा की कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को राष्ट्रीय क्रान्ति पार्टी पूरी दमदारी और मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में एक सशक्त, पारदर्शी और जनहितकारी सरकार स्थापित करना है।
रिपोर्ट: निखिल श्रीवास्तव



