
Ranchi News- पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के बसीला गांव में महिला अनवरी खातून की धारदार हथियार से हुई हत्या का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों में मृतका के पति महबुब अंसारी, देवर सहबुब अंसारी, सौतन गजाला परवीन शामिल है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त में चाकू बरामद किया गया है। आरोपितों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामले में मृतका के पिता जीबरैल अंसारी के आवेदन के आधार पर मृतका के पति महबुब अंसारी, देवर सहबुब अंसारी, मकसूद अंसारी, ससुर मुमताज अंसारी, सौतन गजाला परवीन के खिलाफ नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। अन्य प्राथमिकी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने गुरुवार को बताया कि कुछ विवाद के कारण अनवरी खातुन अपने पति से अलग रह रही थी। कुछ दिन पहले पति से समझौता होने के बाद वह ससुराल में आकर अपने सौतन के साथ रहने को तैयार हो गयी थी। सभी कुछ ठीक चल रहा था। तीन जून को कुछ विवाद होने के बाद पति, दो देवर, ससुर, सौतन उसके साथ मारपीट करने के बाद चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की और आरोपितों को गिरफ्तार किया।
Ranchi News- Read Also-Naini News-शिवनगर में सूने घर को चोरों ने खंगाला