RAJYA-SABHA-28-29 मार्च को नहीं होगी संसद की बैठक, 27 मार्च को वित्त विधेयक पर होगी चर्चा

RAJYA-SABHA- संसद के दोनों सदन बुधवार को दिनभर की कार्यवाही के बाद गुरुवार तक स्थगित कर दिए गए। गुरुवार को रामनवमी की छुट्टी के कारण संसद में अवकाश होगा। इसके साथ ही 28 और 29 मार्च को प्रस्तावित बैठक को भी रद्द कर दिया गया। पहले छुट्टियों के कारण शनिवार और रविवार को भी सदन की बैठक बुलाने का फैसला किया गया था।

यह जानकारी बुधवार को राज्यसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी।

रिजिजू ने बताया कि यह निर्णय “चल रहे हालात” को ध्यान में रखते हुए लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि गुरुवार, 26 मार्च को राम नवमी के कारण संसद में अवकाश रहेगा।

शुक्रवार, 27 मार्च को राज्यसभा में वित्त विधेयक, 2026 पर चर्चा होने की संभावना है। यह विधेयक पहले ही लोकसभा में पारित हो चुका है। राज्यसभा वित्तीय मामलों पर ध्यान केंद्रित करेगी। सरकारी कामकाज को प्राथमिकता देने के लिए शुक्रवार को होने वाले गैर-सरकारी कामकाज को भी स्थगित कर दिया गया है

Read Also-भाई को फोन कर दबाव बनाने की कोशिश पर भड़के सीजेआई सूर्यकांत, बोले – दखल बर्दाश्त नहीं

Show More

Related Articles

Back to top button