
Rajpal-Yadav-चेक बाउंस मामले में जेल से बाहर आने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने काम पर वापसी कर ली है। उनकी टीम ने बताया है कि राजपाल ने अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा अभिनेता 28 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।
राजपाल यादव फिलहाल मुंबई में हैं और यहां आने के तुरंत बाद शूटिंग में लग गए। जेल से रिहाई के अगले ही दिन वह अपने घर शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) गए थे। अभिनेता ने बताया था कि उनकी भतीजी की शादी के लिए उन्होंने कोर्ट में जमानत अर्जी दी थी। शादी के दौरान राजपाल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए और उनके प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई।
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की बात करें को इसमें 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे, जिनमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे कई कलाकार शामिल हैं। फिल्म ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है और इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Rajpal-Yadav-Read Also-सिंगापुर में CM योगी का इंडियन डायस्पोरा को संबोधन, भारत की वैश्विक ताकत पर जताया गर्व



