UP News : ‘लखनऊ को मिली ग्रीन कॉरीडोर की सौगात’, राजनाथ सिंह बोले – योगी सरकार ने बनाया वर्ल्डक्लास सिटी

UP News : लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण के लोकार्पण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी सरकार की सराहना की। बोले- बुलडोजर केवल तोड़ता नहीं, बल्कि विकास की जमीन भी तैयार करता है।

UP News : रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शुक्रवार को राजधानी में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में लखनऊ तेजी से वर्ल्डक्लास सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास अब केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन में साफ दिखाई दे रहा है।

रक्षा मंत्री ने बताया कि Lucknow में बन रहा करीब 28 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से आउटर रिंग रोड तक कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इस परियोजना से लगभग 15 लाख लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शहर में जाम की समस्या कम होगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण के दौरान पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया। रास्ते में आने वाले डेढ़ सौ से अधिक पेड़ों को काटने के बजाय दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया। इसके साथ ही सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से परियोजना को आगे बढ़ाया गया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। राज्य में BrahMos Aerospace की स्थापना और Uttar Pradesh Defence Industrial Corridor जैसे प्रोजेक्ट प्रदेश की रणनीतिक और औद्योगिक क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ताकत को दुनिया के सामने दिखाया है।

डबल इंजन सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बुलडोजर बाबा’ वाले संदर्भ का जिक्र करते हुए कहा कि बुलडोजर केवल अवैध निर्माण नहीं हटाता, बल्कि विकास के लिए जमीन भी तैयार करता है।

उन्होंने कहा कि Lucknow-Kanpur Expressway बनने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा समय 35 से 45 मिनट रह जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, स्वच्छता और आधुनिक अर्बन प्लानिंग पर भी तेजी से काम हो रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button