Raipur News-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 काे हरियाणा दौरे पर रहेंगे, सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Raipur News-Chief Minister Vishnudev will be on Haryana tour on 17th, will attend the swearing-in ceremony of CM Nayab Singh Saini.

Raipur News-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 काे हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय कल सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
read also-Raipur News-रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक
चंडीगढ़ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे, जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button