Priyanka-Remembering-Daughter:बेटी के जन्म को याद कर भावुक हुईं प्रियंका

Priyanka-Remembering-Daughter:अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी खास पहचान बनाई है। उनकी हालिया रिलीज ‘द ब्लफ’ में उनका अलग अंदाज देखने को मिला। इसी बीच अभिनेत्री ने मातृत्व से जुड़े अपने निजी अनुभव शेयर किए हैं, जो भावुक कर देने वाले हैं।

जनवरी 2022 में प्रियंका और उनके पति निक जोनस सरोगेसी के जरिए बेटी के माता-पिता बने। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रियंका ने बताया कि मालती का जन्म प्रीमेच्योर हुआ था, जिसके कारण उसे एनआईसीयू में भर्ती करना पड़ा। एक्ट्रेस ने उस समय को याद करते हुए कहा कि शुरुआत में एक समय पर केवल एक ही व्यक्ति को बच्ची से मिलने की अनुमति थी। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी पहली बार रोई तो उसकी आवाज बिल्ली जैसी लगी, जो उनके लिए बेहद भावुक क्षण था।

प्रियंका ने खुलासा किया कि उस कठिन दौर में परिवार उनके साथ खड़ा रहा, लेकिन मीडिया में खबर लीक होने की आशंका के कारण उन पर बेटी के जन्म की घोषणा करने का दबाव भी था। उन्होंने कहा कि वे उस समय मानसिक रूप से तैयार नहीं थे, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि बच्ची की सेहत कैसी रहेगी। उस समय को याद करते हुए प्रियंका ने बताया कि निक जोनस अपनी बेटी के पास बैठकर गिटार बजाते और गाने सुनाते थे। वह खुद छोटे आईपॉड पर महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और ‘ओम नम: शिवाय’ जैसे मंत्र चलाती थीं।

प्रियंका के मुताबिक, उस कठिन समय में आध्यात्मिक तरीकों ने उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखा। एक्ट्रेस के इस खुलासे ने एक बार फिर यह दिखाया है कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे भी संघर्ष और संवेदनाएं छिपी होती हैं।

Priyanka-Remembering-Daughter:Read Also-Privacy Display: सैमसंग के नए गैलेक्सी फोन का खास फीचर, झांकने वालों की नहीं चलेगी चाल

Show More

Related Articles

Back to top button