
Priyanka- Nick kiss video viral: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार वजह है उनका एक बेहद रोमांटिक वीडियो, जिसमें वे पति निक जोनास के साथ समंदर किनारे क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
“उसके बिना…” से शुरू हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत होती है समंदर किनारे अकेले खड़े निक जोनास से। नीचे टेक्स्ट में लिखा होता है – “Without her” यानी “उसके बिना”, और साथ में एक उदास इमोजी भी दिखाई देती है। इस सीन में निक ने ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट, शॉर्ट्स और रेड कैप पहनी हुई है। उनकी आंखों में अकेलेपन की झलक साफ देखी जा सकती है।
प्रियंका की एंट्री और पैशनेट KISS
जैसे ही बैकग्राउंड म्यूजिक में जोनास ब्रदर्स का नया गाना “I Can’t Lose” की बीट तेज होती है, प्रियंका दौड़ती हुई निक की ओर आती हैं। वे सीधे उनकी गोद में चढ़ जाती हैं और उन्हें पैशनेटली KISS करती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को कसकर गले लगाते हैं। यह पल न केवल रोमांटिक है, बल्कि उनके गहरे रिश्ते को भी दर्शाता है।
फैंस को पसंद आया कपल का प्यारभरा अंदाज़
प्रियंका और निक की यह केमिस्ट्री फैंस के दिल को छू गई है। वीडियो पोस्ट होते ही हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। फैंस ने इसे “couple goals”, “true love” और “made for each other” जैसे टैग्स से नवाज़ा।
Priyanka- Nick kiss video viral: also read- Kaushambhi news: भारी बारिश से कौशाम्बी में जनजीवन अस्त-व्यस्त, गलियों में भरा पानी, आवागमन बाधित
बर्थडे से पहले बढ़ा रोमांस का तड़का
बताते चलें कि प्रियंका का बर्थडे जल्द ही आने वाला है, और इससे पहले उन्होंने अपने प्यार को दुनिया के सामने एक बार फिर जाहिर किया है। इस खूबसूरत वीडियो से साफ है कि प्रियंका और निक के बीच का रिश्ता हर दिन और भी मजबूत होता जा रहा है।