
Prayagraj news: हर घर तिरंगा अभियान-2025 के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय, सैदाबाद, प्रयागराज में तिरंगे का इतिहास एवं उसका महत्व विषय पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आशीष जोशी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने तिरंगे के उद्भव, विकास और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में इसकी भूमिका को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये और तिरंगे की प्रति अपने सम्मान एवं गर्व की भावना व्यक्त की । महाविद्यालय के विद्वान प्रवक्ता डॉ.श्री प्रकाश में तिरंगे के महत्व के बारे में बताया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि यह भारत की आत्मा, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग अलग-अलग संदेश देते हैं।
Prayagraj news: also read- Kaushambhi news: जिलाधिकारी ने बाइक से किया स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण
केसरिया रंग साहस, त्याग और बलिदान की भावना का प्रतीक है। श्वेत रंग शांति, सत्य निष्ठा और ईमानदारी की मार्ग पर चलने का संदेश देता है। हरा रंग समृद्धि,विकास और प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने अशोक चक्र के 24 तीलियों का उल्लेख किया जो निरंतर प्रगति, न्याय और धर्म के मार्ग का संदेश देते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि तिरंगा हमारी पहचान, हमारे अस्तित्व और हमारे गौरव का प्रतीक है। यह केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों, संघर्षों और बलिदानों की अमूल धरोहर है ।उन्होंने कहा कि जब तिरंगा लहराता है तो उसमें हमारे पूर्वजों के बलिदान की कहानी, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की गाथा और देशवासियों के सपनों की धड़कन बसती है। तिरंगे की शान में जीना और मरना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि तिरंगे का सम्मान अपने हृदय में संजोकर रखें और आने वाली पीढ़ी को इसका महत्व समझायें क्योंकि तिरंगा ही हमारी सच्ची पहचान है। प्राचार्य महोदय ने सभी को तिरंगे के प्रति आदर बनाए रखने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया ।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. स्वाति चौरसिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो.रेखा वर्मा,डॉ जूही सिंह, डॉ. संदीप सिंह, डॉ यशवन्त यादव, डॉ अवधेश कुमार यादव,डॉ अजय यादव, डॉ नीरज कुमार सिंह, डॉ विशालाक्षी सिंह, डॉ माला श्रीवास्तव, डॉ प्रज्ञा मिश्रा, डॉ प्रत्यंचा पांडेय, डॉ गरिमा,डॉ प्रतिभा राय, डॉ प्रभात कुमार ओझा,डॉ अमित कुमार के साथ ही भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।