
Prayagraj News-कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट जमीनी हकीकत से पूरी तरह दूर है और आम गरीब जनता की समझ से परे है।
उन्होंने सवाल उठाया कि शिक्षा के बिना विकसित भारत का निर्माण कैसे संभव है, जबकि लगातार शिक्षा के बजट में कटौती की जा रही है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि यह बजट किसान और नौजवानों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, जिसके कारण वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
उनका कहना था कि सरकार ने इस बजट में न तो किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं और न ही युवाओं के रोजगार को लेकर कोई प्रभावी योजना प्रस्तुत की है।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय
जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



