Prayagraj news: थाना शिवकुटी पुलिस ने रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और एक पीली धातु की चेन बरामद की गई है। पुलिस ने नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम
दिनांक 05/06 अक्टूबर 2025 की रात थाना शिवकुटी क्षेत्र के मेंहदौरी के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गंगा जी रिवर फ्रंट की ओर से दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे पीछे की ओर भागने लगे।
पुलिस ने उनका पीछा किया, तभी बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया और बाइक से गिर पड़ा। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
घायल अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम अब्बू हुजैफा पुत्र फरमूद अहमद, निवासी ग्राम टेकारी, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज बताया। फरार साथी का नाम गुफरान अहमद पुत्र शाहिद अहमद, निवासी चफरी, थाना नवाबगंज, प्रयागराज बताया गया है।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने अभियुक्त के पास से निम्नलिखित वस्तुएं बरामद कीं:
- 01 चेन (पीली धातु)
- 01 अवैध तमंचा (.315 बोर)
- 01 जिन्दा कारतूस (.315 बोर)
- 01 खोखा कारतूस (.315 बोर)
Prayagraj news: also read- CSBC Bihar Police Vacancy 2025: घर बैठे ऐसे भरें फॉर्म, 4128 पदों पर भर्ती का मौका
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना शिवकुटी की निम्नलिखित पुलिस टीम शामिल रही:
- नि0 रुकुमपाल सिंह – थाना प्रभारी
- व0उ0नि0 कृष्णमोहन पासवान
- उ0नि0 राजेश कुमार
- उ0नि0 संजय यादव
- उ0नि0 प्रेमप्रकाश पाण्डेय
- हे0का0 विनय राय
- का0 अजीत यादव
- का0 रवि कुमार (द्वितीय)
रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज



