Prayagraj News-पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है,यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार होते देखेंगे-केशव प्रसाद मौर्य

Prayagraj News- कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की बात करतीं है, जबकि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी पार्टी है, 50 वर्ष पहले इमरजेंसी की हथकड़ी लगाकर बेगुनाहों को जेल भेजने का कार्य कांग्रेसियो ने किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन सुरक्षा विकास का जो कार्य ग्यारह वर्षों में करके कीर्तिमान स्थापित किया है। उसे हम सभी कार्यकर्ता अपने मेहनत से आगमी सभी चुनावों सहित 2027 में 2017 को दोहराने का कार्य करें उक्त बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सायं भाजपा जिला कार्यालय प्रयागराज में यमुनापार-गंगापार ज़िले की संयुक्त संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुए कही और आगे कहा कार्यकर्ताओं के मेहनत व मोदी के नेतृत्व में उड़ीसा जैसे राज्य में सरकारें बनाई हरियाणा व दिल्ली में सरकारें बनाई। हम चुनाव सत्ता के लिए नही देश बनाने के लिए लड़ते है। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं के मेहनत से है,देश में सबसे ज्यादा सांसद विधायक भाजपा के है, प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। यह बना रहें उसके लिए हमें मेहनत करना है। संगठन को सर्वोपरि मानते हुए महिलाओं के सम्मान के साथ राष्ट्र हित मे कार्य करना है। डिप्टी सीएम ने कहा 5 जून पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा पर एक-एक पेड़ सभी लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी का कथन जल है तो कल है,वन है तो जीवन है,पेड़ भी लगानें का कार्य करेंगे और जीवन भी बचानें के कार्य को साकार करेंगे। आप सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान कम नहीं होंगा। मेरा एक-एक कार्यकर्ताओं से वादा है, कोई समस्या हो लिखित दीजिए सभी कार्य होंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को तमाम सीख देते हुए भाजपा के संविधान को पढ़ आगे बढ़ने को कहा। विगत चुनावों से कार्यकर्ताओं वास्तविकता को पहचान कर भाजपा के वफादारो को संगठन का हिस्सा बनाकर आगे लेकर चलने की बातें कहीं।स्वागत सम्बोधन जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला ने किया व आभार गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने व्यक्त किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की बैठक में मौजूद गंगापार-यमुनापार के जिला पदाधिकारियो,मंडल अध्यक्षों का अंगवस्त्रम पहनाकर डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया। और आगामी कार्यक्रम पर्यावरण दिवस, केन्द्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूरा होने पर विभिन्न कार्यक्रम, 21 जून योगदिवस,23 बलिदान दिवस,25 आपातकाल मनाने सहित विभिन्न जानकारियां दी।
संचालन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल व मनोज निषाद ने किया। जिला प्रभारी उत्तर मौर्य, कार्यक्रम मे जिलापंचायत अध्यक्ष डाँ.वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक गुरू प्रसाद मौर्य,पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, ज्ञान सिंह पटेल संतोष त्रिपाठी जय सिंह पटेल अशोक पांडे प्रकाश शुक्ला प्रचंड कमलेश त्रिपाठी, राजेश धनगढ, सुरेश शुक्ला,सतीश विश्वकर्मा,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,गंगापार मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी,बृजेश त्रिपाठी,आत्माधर दुवे आदि के साथ गंगापार-यमुनापार के जिला मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Prayagraj News-Read Also-Prayagraj News-नीरज जिलाध्यक्ष गंगापार, मंजीत संगठन मंत्री चुने गए

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button